ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

राजस्थान बूंदी एसपी को मिली धमकी कलेक्टर को पत्र लिखकर बदमाशों ने एस पी को समझाने को कहा

बूंदी जिले के एसपी जय यादव को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र लिखने वाले ने धमकी दी कि 'हमारे आदमियों को पकड़ा तो हम देख लेंगे।' पत्र मिलने के बाद एसपी जय यादव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह पत्र जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी को डाक के जरिए मिला है। पत्र लिखने वाले ने खुद को चोर गैंग चलाने का सरगना बताया है। उसने एसपी की ओर से की जा रही कार्रवाई पर आक्रोश दिखाया है और देख लेने की धमकी दी है। मामले को लेकर जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर एडीएम बूंदी मुकेश चौधरी ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। यह पत्र परमजीत सिंह सलूजा नाम के किसी व्यक्ति ने भेजा है। पत्र पर उसका पता कोटा के तलवंडी क्षेत्र का है। क्या लिखा है पत्र में जय यादव को धमकी देते हुए पत्र में लिखा है कि 'आदरणीय कलेक्टर साहब हमारे पास और कोई साधन नहीं बचा है। हम चोरी की गैंग चला रहे हैं। जिसने कापरेन और लाखेरी में चोरी की थी। एसपी जय यादव हमारे आदमियों को पकड़ रहा है। अगर ऐसे हमारे आदमियों को पकड़ा, तो अच्छा नहीं होगा। हम मौत की सजा देने से तो रहे लेकिन हम लोग देखेंगे। एसपी यादव हमारे आदमियों का पीछा कर रहा है। हम भी तुम्हारे आदमियों को बचने नहीं देंगे।' मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी सहदेव मीणा ने कहा कि अब ये पत्र परमजीत सिंह सलूजा ने भेजा है या नहीं यह जांच के बाद ही पता चलेगा। पहले भी कलेक्टर और जज को मिल चुका है धमकी भरा पत्र इसके पहले भी बूंदी जिला कलेक्टर रही शिवांगी स्वर्णकार को भी धमकी भरा पत्र मिला था। इसी तरह से सेशन एवं डिस्ट्रिक्ट जज को भी इस तरह का खत मिल चुका है। दोनों मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा भी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button