ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

समग्र विकास से आमजन का जीवन हुआ आसान-मंंत्री

जयपुर । सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने नैनवां उपखण्ड के गुड़ा देवजी व जजावर गांव में हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में हुए विकास कार्यो को लेकर कहा कि बूंदी जिले के हिण्डोली-नैनवां में समग्र विकास करवाने के साथ ही आमजन को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि बीते चार सालों में इस क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, सड़क सहित ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जिसमें विकास कार्य नहीं हुआ हो। क्षेत्र में हुए चहुमुंखी विकास से आमजन का जीवन आसान हो रहा है। चांदना ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या का एक हजार करोड़ रूपये की चम्बल पेयजल परियोजना से स्थाई समाधान हो गया है। आमजन को बेहतर आवागमन के लिए क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे गांवों में भी अब शीघ्र सड़के बनाकर बेहतर कनेक्टिविटी मुहैया करवाई जाएगी। क्षेत्र में बनाए गए मिनी डेम और एनीकटों से किसानों को सिंचाई तथा ग्रामीणों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। साथ ही क्षेत्र के भूमिगत जल स्तर में वृद्धि हो रही है।

Related Articles

Back to top button