ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

आंध्र प्रदेश से तीर्थयात्रियों को लेकर सबरीमाला जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त 20 लोग घायल

आंध्र प्रदेश से तीर्थयात्रियों को लेकर सबरीमाला जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा पथनमथिट्टा जिले के लाहा में हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने वहां पर बचाव अभियान शुरू किया। जिलाधिकारी व जिला पुलिस प्रमुख सहित उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पथनमथिट्टा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, बस में कुल 44 तीर्थयात्री सवार थे। इस हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। आठ वर्षीय बालक सहित तीन लोग जोकि गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित किया गया है, जबकि 18 अन्य को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज भी पहुंची। स्वास्थ्य मंत्री ने तीर्थयात्रियों के बचाव अभियान और इलाज की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि घायल हुए सभी लोगों के लिए आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button