ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

प्रदेश में ठंड से थोडी राहत, नार्थ में शीत लहर का यलो अलर्ट 14 के बाद फिर गिरेगा पारा

भोपाल । शीतल दिन और कोहरे से मध्य प्रदेश को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि अभी नार्थ एमपी में ठंड रहेगी। मौसम विभाग ने चंबल संभाग समेत कुछ जिलों में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 14 जनवरी के बाद प्रदेश में फिर ठंड बढऩे की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अभी प्रदेश के कुछ हिस्से में कुछ दिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। ग्वालियर और चंबल संभाग में अभी ठंड रहेगी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में एक पिश्चमी विक्षोभ आ रहा है। इसके चलते 14 जनवरी के बाद उत्तर से ठंगी हवाओं के आने से प्रदेश में फिर सर्दी बढ़ेगी।
24 घंटे में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने चंबल संभाग उमरिया छतरपुर गुना टीकमगढ़ दतिया और ग्वालियर जिलों में अगले 24 घंटे में शीत लहर चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ ही रायसेन रतलाम नीमच मंदसौर उमरिया छत्तरपुर और टीकमगढ़ में मध्यम से घना कोहरा का आरेंज अलर्ट जारी किया हैं।

यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को दमोह में 3.4 डिग्री जबलपुर में 4.4 डिग्री खजुराहो में 1.6 डिग्री नौ गांव में 0.5 डिग्री रीवा में 4.4 डिग्री सतना में 3.0 डिग्री सीधी में 3.4 डिग्री उमरिया में 1.7 डिग्री मलाजखंड में 2.8 डिग्री गुना में 3.0 डिग्री ग्वालियर में 2.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

Related Articles

Back to top button