ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
भिंडमध्यप्रदेश

दंदरौआ धाम पर दर्शन करने पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

भिंड के दंदरौआ धाम में आयोजित सियपिय मिलन धार्मिक आयोजन में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे। वे गुरुवार की शाम को डॉक्टर हनुमान के शरणों में पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद गृह मंत्री ने बागेश्वर धाम के महंत पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री व दंदरौआ धाम के महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि संतों के दर्शन मिल जाएं। ये भाग्य की बात है। संत हमारे घर आएं सौभाग्य की बात है। संतों के दर्शन करने के लिए हम चलकर जाएं ये परमभाग्य की बात है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि जो संतों को नहीं समझा पाए वो उसके दुर्भाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से बिगड़े काम बनने लगते है। उनके दर्शन से भाग्य बदल जाता है। इस मौके पर दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज, उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन में कितनी बार हिस्सा लें। हमेशा अच्छा लगता है। ये हमारी सनातन संस्कृति ही ऐसी है। जिसमें धर्म कर्म से कोई ऊब नहीं सकता है। किसी फिल्मी गाने को हम कितनी बार सुन सकते है। चार बार छह बार आठ बार दस बार। किसी नेता के भाषण हमें कितनी बार अच्छा लग सकता है। चार बार छह बार आठ बार दस बार। परंतु सुंदरकांड हो या भागवत कथा। हम कितनी भी बार सुने। हर बार नई लगती है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि इन धार्मिक कथाओं को, जिनमें चाहे भागवत कथा हो या सुंदरकांड पीढ़ी दर पीढ़ी सुनते आ रहे है। आज भी अच्छे लगते है। इन में भगवान की लीला का रस भरा हुआ है जिससे मन नहीं भरता।्उन्होंने कहा कि सुंदरकांड को हम सभी के परम दादा जी करते आए। दादाजी ने किया। पिताजी पढ़ते आए। हम सभी पढ़ते है। आगे आने वाली पीढ़ी पुत्र और पौत्र भी सुंदरकांड को पढ़ते सुनते है। हर किसी को हर बार नया पन महसूस होता है। इस दौरान उन्होंने धार्मिक आयोजन की प्रशंसा की। दंदराैआ धाम की महिमा भी लोगों को बताई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button