ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
राज्य

सारण में अपराधी को पकड़ने गई एसआइटी टीम पर बदमाश ने की फायरिंग

सारण के गड़खा थाना क्षेत्र के मैंकी गांव में अपराधियों को पकड़ने गई एसआइटी टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एसआइटी के एक सिपाही को सीने में गोली लगी है। जिसे जख्मी हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार एसआइटी की टीम गुरुवार की रात गड़खा थाना क्षेत्र के उधियांन टोला मैकी गांव के रहने वाले शातिर बदमाश राजेश महतो को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेश महतो अपने घर पर मौजूद है। पुलिस ने बदमाश राजेश के घर छापामारी की तो वह घर से भागने लगा।

बदमाश ने भागते समय अचानक एसआइटी पर गोली चला दी। वह गोली एसआइटी के जवान विकास कुमार के सीने में लग गई।गोली लगने से एसआइटी का जवान जख्मी हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहां पर जख्मी जवान का इलाज चल रहा है।

गोली चलाने के बाद बदमाश वहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश महतो मुजफ्फरपुर में दर्ज एक मामले में भी फरार है। उसे वहां की भी एसआइटी की टीम भी खोज रही है।

Related Articles

Back to top button