ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेशमुरैना

मुरैना क्रीड़ा भारती की जिला बैठक एवं वृहद विचार गोष्ठी सम्पन्न

मुरैना । खेलों के प्रति समर्पित राष्ट्रीय संस्था क्रीड़ा भारती की जिला बैठक एवं वृहद विचार गोष्ठी सम्पन्न हुई । त्रि - सत्रीय विचार गोष्ठी में दायित्ववान कार्यकर्ता , नव सदस्य एवं मातृशक्ति हेतु - ' खेलों से निर्माण चरित्र का और चरित्र से निर्माण राष्ट्र का ' विषय पर प्रांत मंत्री डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह , प्रांत सह मंत्री मनोज सिंह तोमर एवं गिरीश जी ने सार्थक संवाद करते हुए जिले में खेल उन्मुखी वातावरण बनाने एवं विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया । बैठक में क्रीड़ा भारती की जिला इकाई का विस्तार करते हुए योग प्रशिक्षक जयकिशन शर्मा को सह मंत्री , से.नि. शिक्षक राजकुमार सिंह जादौन को उपाध्यक्ष , वेटलिफ्टिंग कोच अरुण कुमार शर्मा एवं क्रिकेटर विष्णु जोशी को सदस्य के रुप में शामिल किया । बैठक एवं गोष्ठी का संचालन जिला मंत्री मणीन्द्र कौशिक ने किया , जिसमें जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार जैन , उपाध्यक्ष राजवीर राजपूत एवं सुरेन्द्रसिंह परमार , कोष प्रमुख लक्ष्मी कांत गुप्ता , मातृशक्ति प्रमुख सुजाता तोमर , दिव्यांग प्रमुख प्रदीप जैन के साथ रामचंद्र तोमर , रामदीन परमार , विशन सिंह तोमर ,कुलदीप डंडौतिया आदि वरिष्ठ दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button