ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

सपा नेता ने मानचित्र के विपरीत बनाया है होटल, SDM ने दिए गिराने के आदेश

सुलतानपुर: सुल्तानपुर में तीन सितारा होटल पर बुलडोजर चलेगा। वो इसलिये कि होटल मानचित्र के विपरीत बनाया गया है। इस आशय से संबंधित नोटिस SDM सदर सीपी पाठक ने होटल मालिक को दिया है। होटल मालिक सपा नेता है।कोतवाली नगर के गोराबारिक अमहट में है होटलमामला कोतवाली नगर के गोराबारिक अमहट का है। लखनऊ-बलिया मार्ग पर शहर से 2 KM की दूरी पर होटल कियान क्लार्क होटल है। इस होटल का मालिक सपा नेता कमर अब्बास है। जिसे एसडीएम सीपी पाठक ने नोटिस जारी किया है। दरअसल, धम्मौर थाना अंतर्गत करमपुर परवरभार निवासी संदीप सिंह ने मामले की शिकायत एसडीएम से की थी। जिसमें विनियमित क्षेत्र के JE ने 21 दिसंबर 2020 को जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को दिया था।दो साल पहले ही जांच में हो गया था खुलासारिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि होटल का निर्माण स्वीकृत मानचित्र 204/2013 के विपरीत किया गया है। 29 दिसंबर 2020 को इस संबंध में होटल मालिक कमर अब्बास को नोटिस जारी की गई थी। कई पेशी के बाद भी वे एसडीएम कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद अब एसडीएम ने बिल्डिंग गिराने के निर्देश दिए हैं।क्लार्क अवध की फ्रेंचाइजी के रूप में चल रहा होटलएसडीएम ने अपने आदेश में ये भी कहा है कि 30 दिनों के अंदर निर्माण को गिरा ले अन्यथा प्रशासन इसे गिरवायेगा। बताते चले कि कियान क्लार्क होटल लखनऊ के होटल क्लार्क अवध के फ्रेंचाइजी के रूप में चल रहा है। उधर इस मामले में जब होटल मालिक कमर अब्बास से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

Related Articles

Back to top button