ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

रजिस्ट्रार इलेवन ने वीसी इलेवन टीम को हराकर जीता मैच

फरीदाबाद। ट्राफी के साथ रजिस्ट्रार इलेवन टीम के खिलाड़ी अतिथियों के साथ।वीसी इलेवन ने 7 विकेट पर 128 रन बनाए। जबकि रजिस्ट्रार इलेवन ने 129 रन बनाकार ट्राफी अपने नाम कर ली।लिंग्याज विद्यापीठ में फैकल्टी व स्टाफ सदस्यों के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया। वाइस चांसलर डॉ. आरए गुप्ता की वीसी इलेवन और रजिस्ट्रार प्रेम सालवान की रजिस्ट्रार इलेवन टीम के बीच यह मैच हुआ। वीसी इलेवन टीम का नेतृत्व असिस्टेंट डीन अकादमिक और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दिनेश जावलकर ने किया। जबकि रजिस्ट्रार इलेवन टीम का नेतृत्व मैटेरियल मैनेजर कुलदीप शर्मा ने किया। यह 15 ओवर का मैच खेला गया।रजिस्ट्रार इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने के निर्णय लिया। बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी वीसी इलेवन ने 7 विकेट पर 128 रन बनाए। डॉ. मनोज मलिक और असिस्टेंट प्रोफेसर कपिल कुमार ने शानदार बल्लेबाजी की। जवाब में मैदान पर उतरी रजिस्ट्रार इलेवन की टीम ने बेहतरीन खेलते हुए 129 रन बनाकार ट्राफी अपने नाम कर ली। टीम के संजीव कुमार ने अच्छी बल्लेबाजी की। रजिस्ट्रार इलेवन टीम में भगत सिंह, रमेश, कुलदीप शर्मा, संजीव कुमार, इंदल, समीर मलिक, अजीत, विशाल, धनंजय, जगत, लक्ष्मण, संदीप शर्मा, प्रवेश शर्मा शामिल थे। जबकि वीसी इलेवन टीम में डॉ. दिनेश जावलकर, डॉ. मनोज मलिक, कपिल कुमार, डॉ. शारिक अहमद, मोहम्मद बिलाल खान, राजन चौहान, देवेंद्र, राहुल, राशिद शमीम, डॉ. मनजोर खान, शिवेंद्र कुमार, गौरव उपाधाय, अंकुर गुप्ता, संजय सुंदरियाल शामिल थे। इस दौरान मैच की कमेंट्री प्रमोद कुमार, बिंदु शर्मा और राजीव कुमार ने की। अंत में वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी।

Related Articles

Back to top button