ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा, बोले- परिवार की तहह ही मिलकर करेंगे विकास कार्य

सीहोर: सीहोर के नपा सभाकक्ष में शुक्रवार को दीपोत्सव पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सभी कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया। नपा कर्मचारियों ने अध्यक्ष से दीपावली से पहले वेतन और साथ ही एरियर की मांग की थी। कर्मचारियों की इस मांग को पूरा करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को दीपावली के पहले ही वेतन और एरियर दे दिया था। कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों ने प्रिंस और नगर पालिका के सीएमओ योगेन्द्र पटेल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी भी मौजूद रहे।नपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशानुरूप हम सभी मिल-जुलकर नगर के विकास में सहयोग करेंगे। एक परिवार की भांति नगर के विकास में सभी नगर पालिका के कर्मचारी, अधिकारी पार्षदगण एक साथ मिलकर कार्य करें ऐसी अपेक्षा है। यहां पर कार्य के लिए आने वाले क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण हमारी सबकी जिम्मेदारी है।उन्होंने दीपावाली मिलन समारोह में सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास कार्य में किसी भी प्रकार का पक्षपात किसी भी जनप्रतिनिधि से नहीं होगा, यह नगर आप सभी का है इसलिए सभी वार्ड को अपना वार्ड समझकर ही विकास तेजी से करना होगा। हमारी पहली प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना होगी। उन्होंने नपा कर्मचारियों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button