ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा बसु

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मंगलवार को अस्पताल से वापस घर लौटे। बिपाशा ने बीते शनिवार को बेटी देवी को जन्म दिया था। वह पहली बार बेटी के साथ दिखीं। पपराजी के सामने कपल ने पोज दिया।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के कई सालों बाद आखिरकार माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। बेटी का नाम उन्होंने देवी रखा है। मंगलवार की सुबह बिपाशा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं। वह बेटी को गोद में लिए पपराजी के सामने आईं। उनके साथ करण सिंह ग्रोवर भी थे। शनिवार को बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया था। अभी तक वह डॉक्टर्स की निगरानी में थीं। बेटी को गोद में लिए कपल बेहद खुश नजर आया।

बेटी को लेकर घर पहुंचा कपल

तस्वीरें करण और बिपाशा के घर के बाहर क्लिक की गई हैं। बिपाशा ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहनी है। उन्होंने नन्ही देवी को गोद में लिया है जिसे उन्होंने पिंक ब्लैंकेट से कवर किया हुआ है। बिपाशा कार से बाहर निकलीं और फिर करण ने उनके साथ खड़े होकर पोज दिए। इस दौरान करण ने टीशर्ट और शॉर्ट्स कैरी किए। उन्होंने एक बैगपैक ले रखा है।

मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें की थीं शेयर

बिपाशा और करण का यह पहला बच्चा है। दोनों की  मुलाकात 2015 में फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। अगले साल उन्होंने शादी का फैसला किया। अगस्त 2022 में मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर बिपाशा और करण ने आने वाले बच्चे के बारे में जानकारी दी थी।

नाम का किया था खुलासा

शनिवार को कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बेटी के नाम का खुलासा किया। उन्होंने उसके नन्हे पैर की फोटो शेयर की। बिपाशा ने बच्चे के जन्म की तारीख लिखी, 12.11.2022 और नाम बताया, देवी बसु सिंह ग्रोवर।

Related Articles

Back to top button