ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

फिल्म RRR के नाटू-नाटू गाने की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी आरआरआर टीम को बधाई

एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने 11 जनवरी को अमेरिका में चल रहे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में उपलब्धि हासिल की है। आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने आरआरआर की पूरी टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ये भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री के अलावा आरआरआर की इस बड़ी जीत पर शाहरुख खान से लेकर एक्ट्रेस आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी आरआरआर की टीम को बधाई –

PM नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा- ‘यह एक बेहद ऐतिहासिक पल है। फिल्म के कंपोजर एमएम कीरावाणी, एस एस राजामौली और आर आर आर की पूरी टीम को बधाइयां। भारत के लिए ये बेहद गर्व की बात है।’

बिग बी आरआरआर की टीम को किया विश

बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा- आरआरआर की टीम को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ये एक वेल डिजर्विंग अवॉर्ड था।’

राम चरण ने शेयर की अवॉर्ड सेरेमनी की फोटोज

आरआरआर के जीत की खुशी जाहिर करते हुए राम चरण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। अवॉर्ड के बाद की फोटोज शेयर करते हुए राम उन्होंने लिखा- हम गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीत गए हैं।

जूनियर एनटीआर ने जाहिर की जीत की खुशी

जूनियर एनटीआर ने एमएम कीरावाणी को बधाई देते हुए कहा- नाटू-नाटू हमेशा से मेरे लिए बेहद स्पेशल सॉन्ग रहेगा। आपको जीत की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ये एक वेल डिजर्व अवॉर्ड था। मैंने अपने करियर में कई गानों पर डांस किया है, लेकिन नाटू-नाटू मेरे दिल के सबसे करीब है।

Related Articles

Back to top button