ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

2 बार सपा के टिकट पर जीतकर पहुंचे लोकसभा, इसी साल ज्वाइन की है भाजपा, 5 दिसंबर को मतदान

मैनपुरी: मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के बाद निधन के बाद रिक्त हुई लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज सिंह शाक्य को उतारा है। इस सीट पर अब सपा और भाजपा में सीधी टक्कर होगी।मैनपुरी से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। भाजपा ने चुनावी समीकरण को देखते हुए मुलायम के गढ़ में उन्हें टक्कर देने के लिए शाक्य समाज से रघुराज सिंह शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।1999 में पहली बार सपा के टिकट में बने थे सांसदरघुराज सिंह शाक्य इटावा लोकसभा से 1999 में पहली बार सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। उसके बाद 2004 में फिर से समाजवादी पार्टी के टिकट से रघुराज सिंह शाक्य सांसद चुने गए। 2012 में रघुराज सिंह शाक्य इटावा सदर सीट पर सपा के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे। रघुराज सिंह शाक्य की शाक्य समाज में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है।इसी साल थामा है भाजपा का दामन27 जनवरी, 2017 को शाक्य ने यह मानते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि मुलायम और अखिलेश के बीच हालिया विवाद में मुलायम सिंह यादव को अपमानित किया जा रहा है। जिसको लेकर रघुराज शाक्य ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी। इसके बाद रघुराज ने अपने करीबी नेता शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ज्वाइन की। करीब 4 साल से ज्यादा समय तक शिवपाल यादव के साथ रहे। उसके बाद 7 फरवरी 2022 को भाजपा का दामन थाम लिया।

Related Articles

Back to top button