ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

आईसीएसई का 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी इंदौर की अंजलि को 96 फीसद से ज्यादा अंक मिले

इंदौर। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने रविवार को आईसीएसई के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें इंदौर में भी कई बच्चों ने अच्छा स्कोर किया है। अच्छा रिजल्ट आने से विद्यार्थियों में खुशी की लहर है।

इंदौर की अंजलि लाहोटी ने 12वीं विज्ञान संकाय में 96.3 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं गणित में तन्मय आर लोधी को 96 प्रतिशत अंक मिले। कॉमर्स में साद खान को 92.5 प्रतिशत तथा ह्यूमेनिट्ज़ में हर्षवर्धन चौकसे को 86.25 अंक मिले। उधर, अभिनव मिश्रा ने 10वीं में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।

इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

cisce.org

results.cisce.org

results.nic.in

रिजल्ट चेक करने का तरीका

– सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाएं।

– रिजल्ट पेज पर जाएं और आईसीएसई बोर्ड परिणाम 2023 पर क्लिक करें।

– आईसीएसई/आईएससी में सिलेबस कोड का चयन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

– आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

दो दिन पहले घोषित हुआ था सीबीएसई का रिजल्ट

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई ने भी दो दिन पहले 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित किया था। इसमें छात्रों के बजाय छात्राओं ने बाजी मारी थी।

Related Articles

Back to top button