ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

इटावा चलती बस में लगी आग बाल-बाल बचे लोग

उत्तर प्रदेश के इटावा में रविवार देर रात चलती बस में अचानक से आग लग गई. इस हादसे में 17 मजदूर बाल-बाल बचे. घटना उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की है. जानकारी के मुताबिक, बस जयपुर से नेपाल जा रही थी, तभी रास्ते में यह घटना हो गई. जैसे ही बस से धुआं निकलने लगा सभी मजदूर समय रहते बस से बाहर निकल आए और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई. तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाने के कोशिश की. लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी.। उसराहार के थानाध्यक्ष ने बताया कि राजस्थान की बस नबंर RJ 14 PE 0128 जयपुर से मजदूरों को लेकर नेपाल जा रही थी. रास्ते में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भरतिया कोठी के पास चलती बस में आग लग गई. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस में आग लगी है. फिलहाल असल कारणों का पता लगाया जा रहा है. उधर, आगजनी की घटना में बाल-बाल बचे नेपाल के मजदूरों ने बताया कि जैसे ही बस से धुआं निकलना शुरू हुआ, वे लोग गाड़ी से उतर गए. देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई. पुलिस को और दमकल विभाग को सूचना दी गई. उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button