ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपुत के अंतिम संस्कार को लेकर एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने Bigg-Boss में किया बड़ा खुलासा

‘बिग बॉस सीजन 17’ के घर में  इन दिनों टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और दिवंगत एक्टर सुशांत राजपुत की एक्स लवस्टोरी सुर्खियों में है। दरअसल, शो में  अंकिता लोखंडे अक्सर ‘बिग बॉस सीजन 17’ के घर में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बातें करती रही हैं। अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक बार फिर से अंकिता काफी भावुक हो गई।

  ‘बिग बॉस 17’ के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता, मुनव्वर फारूकी के साथ गपशप करती नज़र आई इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और अपने पिता को याद करती हुईं नजर आईं। इस दौरान अंकिता ने और एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वो सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होना चाहती थीं।

जब मुनव्वर फारूकी ने अंकिता से इसका कारण पूछा तो अंकिता ने मुनव्वर को रोकते हुए कहा कि हां, लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती, लेकिन अंकिता ने मुनव्वर से कहा, “आज भी ये बोलना मुश्किल हो जाता है कि सुशांत था. मैं नहीं जाना चाहती थी, उसके फ्यूनरल में. फिर विक्की ने मुझे समझाया. मैंने पहली बार किसी करीबी को खोया था.”

 अंकिता ने कहा कि मैं सुशांत को ऐसी हालत में नहीं देख सकती थी. लेकिन विक्की (अंकिता के पति) भी सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त थे। उन्होंने कहा कि मुझे उन्हें अंतिम विदाई देनी चाहिए। सुशांत के बाद अंकिता अपने पापा की याद में खो गईं। दरअसल बिग बॉस में आने से कुछ दिन पहले अंकिता के पापा की मौत हो गई थी. इस इमोशनल होते हुए अंकिता ने कहा कि मैं, मेरे पापा से बिग बॉस के बारे में बात करती थी, हमने ये तय किया था…लेकिन अंकिता आगे बोल नहीं पाईं।

Related Articles

Back to top button