ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
विदेश

चीन ने नये युग में चीन का पेइतो श्वेत पत्र जारी किया

बीजिंग| चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने 4 नवंबर को नये युग में चीन का पेइतो श्वेत पत्र जारी किया। इसमें नए युग में चीन के पेइतो (घरेलू उपग्रह नेविगेशन प्रणाली) की विकास उपलब्धियों और भविष्य की ²ष्टि का परिचय दिया गया है और चीन के पेइतो के विकास की अवधारणा और व्यावहारिक अनुभव को साझा किया गया है।
श्वेत पत्र लगभग 12,000 शब्दों का है और इसमें कुल छह भाग हैं कि पेइतो के विकास ने नए युग में प्रवेश किया है, विश्व में अग्रणी पेइतो, सिस्टम संचालन और प्रबंधन के स्तर में सुधार, अनुप्रयोग उद्योग के सतत विकास को बढ़ाना, आधुनिक शासन के स्तर में सुधार, और मानव साझे भाग्य समुदाय के निर्माण में मदद।
श्वेत पत्र में बताया गया है कि पेइतो उपग्रह नेविगेशन प्रणाली चीन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक व सामाजिक विकास की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्वतंत्र रूप से निर्मित और संचालित एक उपग्रह नेविगेशन प्रणाली है। कई सालों के विकास के बाद पेइतो प्रणाली एक महत्वपूर्ण नया बुनियादी ढांचा बन गया है, जो वैश्विक उपयोगकर्ताओं को सभी मौसमों के अनुरूप, पूरे दिन, उच्च-सटीक की लोकेशन, नेविगेशन और समय सेवाएं प्रदान करता है।
श्वेत पत्र इस बात पर जोर देता है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18 वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से पेइतो प्रणाली ने तेज विकास के नए युग में प्रवेश किया है। भविष्य का सामना करते हुए चीन अधिक उन्नत तकनीक, अधिक शक्तिशाली कार्यों और बेहतर सेवाओं के साथ पेइतो प्रणाली का निर्माण करेगा। एक अधिक व्यापक, अधिक एकीकृत, और अधिक बुद्धिमान चतुमुर्खी स्पेस-टाइम व्यवस्था का निर्माण करेगा, जिससे लोगों को और अधिक लाभ मिलेगा और मानव विकास व प्रगति की सेवा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button