ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

नर्मदापुरम में दोस्तों के साथ नहाते समय हादसा, एक घंटे में निकाला शव

नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में नर्मदा नदी में नहाते समय 18 साल के कॉलेज स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस घाट की है।पुलिस के मुताबिक, अरमान सोनी नर्मदा कॉलेज में फर्स्ट ईयर का छात्र था। वह नर्मदापुरम में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था, लेकिन रहने वाला बनखेड़ी का था। बुधवार सुबह अपने दो दोस्त के साथ में नहाने सर्किट हाउस घाट पहुंचा। अचानक वह डूब गया। दोस्त उसे बचाने के लिए चिल्लाने लगे। घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ लग गई।सूचना मिलते ही होमगार्ड, एसडीआरएफ और आपदा मित्र मौके पर पहुंचे। 1 घंटे के रेस्क्यू के बाद उसे ढूंढ निकाला गया। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया छात्र नर्मदा कॉलेज में पढ़ता था। नहाते समय वह डूब गया। शव को अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button