ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

आप को बड़ा झटका, इंद्रनील राज्यगुरु की कांग्रेस में लौटे

अहमदाबाद | गुजरात चुनाव में पूरे दम खम के साथ उतरी आम आदमी पार्टी (आप) की ‘सिर मुंडाते ही ओले पड़े’ जैसी स्थिति हो गई| आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ही गुजरात में आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की थी| ईशुदान गढ़वी को सीएम पद का चेहरा घोषित किए जाने के बाद आप में भगदड़ शुरू हो गई है| जिसकी शुरुआत आप के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रनील राज्यगुरु ने की| वर्ष 2017 में राजकोट से विजय रूपाणी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले इंद्रनील राज्यगुरु ने ईशुदान गढ़वी को सीएम पद का चेहरा घोषित किए जाने के कुछ समय बाद ही कांग्रेस का दामन थाम लिया| इंद्रनील राज्यगुरु इसी साल कांग्रेस छोड़ आप में बड़ी उम्मीदों के साथ शामिल हुए थे| उस वक्त राज्यगुरु ने कहा था कि अब कांग्रेस में कोई दम नहीं है| लेकिन आज आप से शायद अपनी उम्मीदें टूटते देख इंद्रनील राज्यगुरु ने कांग्रेस में घर वापसी कर ली| गुजरात कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर और प्रभारी रघु शर्मा ने इंद्रनील राज्यगुरु का कांग्रेस में स्वागत किया| इस मौके पर राज्यगुरु ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठे वादे और दावे करते हैं| उन्होंने आप को भाजपा की बी टीम बताया और कहा दोनों ही पार्टी लोगों को मूर्ख बना रही हैं| बता दें कि इंद्रनील राज्यगुरु के कांग्रेस जॉइन करने से आप को सौराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है| बताया जा रहा है कि राजभा झाला भी आप छोड़ सकते हैं| बता दें कि ईशुदान गढ़वी को सीएम पद का चेहरा घोषित करने से आप के प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया को भी झटका लगा है| गोपाल इटालिया की दिल की बात उसी वक्त मंच पर सामने आ गई थी| ईशुदान गढवी को शुभकामना देते हुए गोपाल इटालिया के दिल की बात जुबां आ गई थीं| उनके मुंह से भावना के जगह वेदना शब्द निकल गया था| सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोग भी मजे लेने लगे हैं|

Related Articles

Back to top button