ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
खेल

जसप्रीत बुमराह ने अचानक छोड़ा टीम का साथ एशिया कप के बीच भारत लौटे

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के बीच टूर्नामेंट में टीम इंडिया को झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारत लौट गए हैं। भारतीय टीम को अपना दूसरा मैच 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले में बुमराह उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि स्टार तेज गेंदबाज जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे। वो सुपर-4 के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। बताया जा रहा है कि जसप्रीत व्यक्तिगत कारणों से घर लौट रहे हैं।

चोट के बाद टीम में वापसी

चोट के बाद जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया में वापसी की है। बुमराह की इस साल मार्च में पीठ की सर्जरी हुई थी। तब से वह एनसीए में रिहैब पर थे। इसके बाद उन्हें आयरलैंड सीरीज के लिए टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था।

एशिया कप स्क्वॉड में मिला मौका

जसप्रीत बुमराह को फिर एशिया कप के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेला था, लेकिन बारिश कारण रद्द हो गया। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी।

शमी के कंधों पर होगी जिम्मेदारी

जसप्रीत बुमराह नेपाल के खिलाफ मैच के बाद टीम से जुड़ जाएंगे। नेपाल के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। शमी के अलावा सिराज और शार्दुल ठाकुर के कंधों पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Back to top button