ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री योगी का एक्शन रिश्वत खोर डिप्टी एसपी को डिमोशन करके बनाया सब-इंस्पेक्टर

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। जालौन जिले की पीटीसी ब्रांच में तैनात डिप्टी एसपी विद्या किशोर शर्मा का डिमोशन करके सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) बना दिया गया है। पिछले साल शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे झोले में नोटों के बंडल लेते दिखे थे। वीडियो तब का है जब वे रामपुर में डिप्टी एसपी पद पर तैनात थे। आरोप लगे कि गैंगरेप के एक मामले को रफा-दफा करने के लिए उन्होंने 5 लाख रुपए रिश्वत ली। जांच में आरोप सही पाए गए। CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके विद्या किशोर शर्मा का डिमोशन करने की जानकारी दी है। जालौन जिले की पीटीसी ब्रांच में तैनात विद्या किशोर शर्मा पर गैंगरेप मामले को रफा-दफा कराने के लिए पांच लाख की रिश्वत लेने का आरोप था। जांच में यह सही पाया गया। जालौन जिले की पीटीसी ब्रांच में तैनात विद्या किशोर शर्मा पर गैंगरेप मामले को रफा-दफा कराने के लिए पांच लाख की रिश्वत लेने का आरोप था। जांच में यह सही पाया गया। पहले पूरा मामला समझ लेते हैं रामपुर की एक महिला ने 9 सितंबर 2021 को आरोप लगाया कि अस्पताल संचालक विनोद यादव और तत्कालीन इंस्पेक्टर रामवीर यादव ने उसके साथ गैंगरेप किया। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में रामपुर के डिप्टी एसपी विद्या किशोर शर्मा का घूस लेते हुए वीडियो सामने आया। जब वीडियो वायरल हुआ तो आरोपी इंस्पेक्टर रामवीर यादव और अस्पताल संचालक विनोद यादव पर FIR दर्ज की गई। दिसंबर 2021 में सस्पेंड किया गया वीडियो सामने आने के बाद दिसंबर 2021 में विद्या किशोर शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद उन्हें DGP ऑफिस अटैच कर दिया गया था। शासन के आदेश पर मामले की जांच ASP मुरादाबाद को सौंपी गई। जांच में विद्या किशोर शर्मा पर घूस लेने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद उनका डिमोशन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button