ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, आरोपी पक्ष बोला साजिशन फंसाया जा रहा

मेरठ:  पास में खड़े परिवार के सदस्य।मेरठ के जीतपुर गांव में मंगलवार दोपहर को एक युवक को गोली मार दी गई। युवक को परिजनों ने मेरठ प्यारेलाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर दौराला पुलिस और सीओ दौराला अभिषेक पटेल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिला अस्पताल में भी घटना की जानकारी ली। वहीं आरोपी पक्ष ने पुलिस को बताया कि साजिशन फंसाया जा रहा है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट से भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।जमीन को लेकर चल रहा है विवाददौराला थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव निवासी ओम सिंह पुत्र जीत सिंह खेती करता है। ओम सिंह का अपने ही गांव के रहने वाले सतीश पक्ष से विवाद चल रहा है। दोपहर को को ओम सिंह खेत पर जा रहा था। आरोप है कि सतीश ने गोली चला दी। जिसमें ओमसिंह को गोली लगी है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को सूचना देने के साथ अधिकारियों को भी बताया। जिसमें कहा गया कि जमीन की रंजिश में हत्या करने का प्रयास है।आरोपी पक्ष बता रहा साजिशनवहीं आरोपी सतीश पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि पुलिस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे। जिसमें कुछ लोगों ने यह भी बताया कि पीड़ित ने खुद गोली मारी है, इसलिए गोली छूकर निकली है। पुलिस फोरेंसिक टीम ने भी पूरे मामले में मौके पर जांच पड़ताल की है। वहीं घायल और अन्य लोगों के अलग अलग बयान आए हैं। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button