ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

मिडिल क्लास फैमिली पर बेस्ड है विक्की और सारा की जरा हटके जरा बचके पढ़ें फिल्म का रिव्यू

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विक्की और सारा ने अपनी फिल्म का काफी प्रमोशन किया है। वे शहर-शहर अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी थे, जिसके कारण फैंस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। अब आखिरकार फिल्म रिलीज हो गई। फिल्म में दोनों पति-पत्नी का रोल निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी मिडिल क्लास फैमिली पर बेस्ड है। जरा हटके जरा बचके में दिखाया गया है कि कैसे नए शादीशुदा जोड़े अपने माता-पिता के साथ एक मिडिल क्लास फैमिली में रहते हैं, जहां दोनों को क्वालिटी टाइम नहीं मिल पाता। पढ़िए फिल्म का पूरा रिव्यू।

जरा हटके जरा बचके फिल्म की कहानी कैसी है?

फिल्म की कहानी की बात करें तो कपिल दुबे यानी विक्की कौशल और सौम्या चावला यानी सारा अली खान इंदौर के आनंद नगर में अपने परिवार के साथ रहने वाले हैं। दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं। पंडित परिवार में शादी करके आई पंजाबी लड़की सौम्या को खुलकर जिंदगी जीना पसंद है, वहीं उसका पति कपिल हर चीज को शेयर करके चलने में विश्वास रखता है। 6 महीने से अपना बेडरूम मजबूरी में अपने मम्मी-पापा को देने वाले सौम्या और कपिल खुद के घर का सपना देखते हैं। आम आदमी की तरह ही दोनों बड़े-बड़े सपने देखते हैं। जहां दोनों की अलग ही दुनिया होती है।

लेकिन उनके सपने पूरे नहीं हो पाते हैं, सौम्या फिर भी हार नहीं मानती। वह जन आवास योजना के तहत घर के लिए अर्जी करती है। हालांकि घर लेने के सपने देखने वाले ये कपल तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, ताकि ये अपने खुद के घर में रह सके। वहीं सौम्या एक अनोखा तरीका अपनाती है, जो कि फिल्म में बड़ा ट्विस्ट लेकर आता है। इसे देखने के लिए आपको जरा हटके जरा बचके सिनेमा घरो में देखनी होगी।

जरा हटके जरा बचके को किसने डायरेक्ट किया है?

फिल्म जरा हटके जरा बचके का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। लक्ष्मण उतेकर, मैत्रेय बाजपेयी, रमीज इल्हाम खान ने इस फिल्म को लिखा है। इस फिल्म की कहानी को काफी खूबसूरती से लिखा गया है। मिडिल क्लास फैमिली पर बेस्ड कहानियां अक्सर लोगों को काफी पसंद आती है। दर्शक इन फिल्मों से काफी कनेक्ट करते हैं। फिल्म में दिखाई गई इंदौर की गलियां ऐसा लगता है कि ये मध्यप्रदेश का प्रमोशन कर रही है। फिल्म में बार-बार इंदौर की गलियों और चौक-चौराहों का जिक्र किया गया है।

Related Articles

Back to top button