ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मजदूर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली | मंदिर मार्ग इलाके में रुपयों के लेन-देन को लेकर टेंट हाउस में काम करने वाले एक युवक ने अपने साथ काम करने वाले मजदूर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात मृतक उद्यान मार्ग स्थित बिजली घर के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी दिहाड़ी पर उद्यान मार्ग स्थित बग्गा टेंट हाउस में काम करते थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत कुमार झा के रूप में हुई है।
वह अवारागर्द है और पहाड़गंज के चुनामंडी इलाके में रहता है। शुक्रवार देर रात करीब 2.59 बजे पुलिस को उद्यान मार्ग स्थित बिजली घर के पास एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसे पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसके पास से कोई कागजात नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके।
पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पुलिस ने एक युवक को मृतक की पिटाई करते हुए देखा। मारपीट करने वाले की पहचान अजीत कुमार झा के रूप में हुई

Related Articles

Back to top button