ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

‘रॉक एंड रोल’ स्टार Jerry Lee Lewis का 87 वर्ष की उम्र में निधन

रॉक एंड रोल स्टार जेरी ली लेविस का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेट बॉल द फायर जैसे गाने गाए थे। वह अपनी आउट्रैजियस स्टाइल और पर्सनल लाइफ के लिए जाने जाते थे। जेरी ली लेविस 1950 के दशक में काफी लोकप्रिय हुए थे।
जेरी ली लेविस एक रॉक रिबेल के तौर पर उभरे थे और लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे थे। वह अपने आप को द किलर की उपाधि देते थे। उनके गाने में वासना भरी होती थी। उनका करियर 1958 में समाप्त हो गया, जब लोगों को इस बात का पता चला कि जेरी ने अपनी 13 साल की कजिन से ही शादी कर ली थी जबकि उनकी पहले से एक पत्नी थी। उनका इंग्लैंड का शो कैंसिल हो गया था और उन्हें रेडियो से ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था।

जेरी ली लेविस ने 1960 के दशक में अपने आपको दोबारा रिइन्वेंट किया लेकिन उन्हें ड्रग्स और शराब की लत लग गई। उन्हें कई कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ी। उन्होंने मायरा गेल ब्राउन से शादी की थी, जिन्होंने उन पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके चलते वह लगभग आत्महत्या करने वाली थी। जेरी का निधन उनके घर पर ही हुआ है।

जेरी ली लेविस के गाने काफी पसंद किए जाते थे

जेरी ली लेविस के गाने काफी पसंद किए जाते थे। वह सुनने वालों पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ने में सफल हो जाते थे। जेरी ली लेविस की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। उनके निधन से फैंस को सदमा लगा है और वे सोशल मीडिया पर दुख प्रकट कर रहे है। जेरी ली लेविस को फैंस नम आंखों से याद कर रहे है।

Related Articles

Back to top button