ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

पिस्टल निकालकर जाने से मारने की कोशिश, एडीओ पंचायत ने लगाया मारपीट का आरोप

आजमगढ़: आजमगढ़ में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष ने एडीओ पंचायत पर लगाए गाली-गलौच करने और पिस्टल तानने के आरोप।आजमगढ़ जिले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और एडीओ पंचायत के बीच विवाद का मामला सामने आया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने जिले के बिलरियागंज में तैनात एडीओ पंचायत शांति शरण सिंह पर पिस्टल तानने का आरोप लगाते हुए जान से मरने की कोशिश का आरोप लगाया है। भाजपा नेता का आरोप है कि घूस लेने के मामले में शिकायत करने पर एडीओ पंचायत को समझाने की कोशिश की तो एडीओ पंचायत ने धमकी दी। पीड़ित जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि घटना को लेकर हमने आजमगढ़ कोतवाली में तहरीर दे दी है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है अभी तक कि प्रशासन की कार्रवाई से हम असंतुष्ट हैं और हम अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं हमारे साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।एडीओ पंचायत ने लगाया मारपीट का आरोपवहीं इस घटना के बारे में एडीओ पंचायत शांति शरण सिंह का कहना है कि भाजपा नेता ने जिले के अठवरिया मैदान में बुलाकर बेइज्जत किया। इसके बाद भी मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया। शांति शरण सिंह का कहना है कि अब जानबूझकर घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। पिस्टल निकालकर धमकाने के मामले को सिरे से नकारते हुए कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button