ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, मुरैना मध्यप्रदेश शासन समाचार जाँच में जो भी दोषी पाया जायेगा, उनके खिलाफ होगी कार्रवाही

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, मुरैना - प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह प्रभारी मंत्री ने बारूद ब्लास्ट में मृतक परिजनों के बीच पहुंचकर उन्हें ढ़ाढस बंधाया प्रथम दृष्टया पाये गये दोषियों को किया निलंबित मुरैना 21 अक्टूबर 2022/बानमौर कस्बे में गुरूवार को बारूद ब्लास्ट से 4 लोगों की मृत्यु हुई है। घायल 6 लोगों का ईलाज ग्वालियर एवं मुरैना के हॉस्पीटलों में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह शुक्रवार को प्रातः 9 बजे पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे, उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढ़ाढस बंधाया और कहा कि बारूद ब्लास्ट में जो भी व्यक्ति जांच में दोषी पाया जायेगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाही की जायेगी। फिलहाल प्रथम दृष्टया बीट प्रभारियों को दोषी मानकर निलंबित कर लाइन अटैच किया है। प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि ब्लास्ट में मृतकों के पीड़ित परिजनों के साथ शासन, प्रशासन पूरी तरह से साथ है, उन्हें हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जायेगा। कलेक्टर द्वारा सहायता राशि के लिये पत्र लिखा गया है, उसके तहत पीड़ित परिजनों को सहायता राशि मिले, इसके लिये मैं स्वयं मदद करूंगा। प्रभारी मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि जांच टीम नियुक्त कर दी है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाही की जायेगी। प्रभारी मंत्री ने मृतक परिजनों के यहां पहुंचकर उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रभारी मंत्री ने दुख की इस घड़ी में ह्रदय अपार पीड़ा से भरा हुआ है, मैं शोकाकुल परिवारों के साथ हूं, ईश्वर से दिवंगत दिव्य आत्माओं की शान्ति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्री ऐदल सिंह मावई, कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी, एसडीएम मुरैना श्री शिवलाल शाक्य, नायब तहसीलदार बानमौर, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। क्र. 213

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button