ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में 100 रुपये की कपास खरीदी पर लगेगा 50 पैसे मंडी शुल्क

 भोपाल:  मध्‍य प्रदेश की मंडियों में सौ रुपये की कपास खरीदी पर अब केवल 50 पैसे मंडी शुल्क लगेगा। यह अभी तक डेढ़ रुपये लग रहा था।

शुल्‍क घटाने की मांग की थी कपास व्‍यापारियों ने

कपास व्यापारियों ने इसे घटाने की मांग की थी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट भी की थी। इसके बाद कैबिनेट में मंडी शुल्क करने का निर्णय लिया गया। अब कृषि विभाग ने अधिसूचना जारी की है। यह व्यवस्था 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगी।

पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने सीएम को लिखा था पत्र

कपास व्यापारी मंडी शुल्क कम करने की मांग कर रहे थे। पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने इसको लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया था कि गुजरात में 25 पैसे और महाराष्ट्र में 50 पैसे ही मंडी शुल्क लिया जाता है। मध्य प्रदेश में अधिक दर होने का असर कारोबार पर पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने मंडी शुल्क में कमी करने का निर्णय लिया

इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने मंडी शुल्क में कमी करने का निर्णय लिया था। श‍िवराज कैबिनेट में निर्णय होने के बाद अब कृषि विभाग ने अधिसूचना जारी की है। इसमें प्रत्येक सौ रुपये पर डेढ़ रुपये के स्थान पर पचास पैसे ही शुल्क लिया जाएगा। अन्य अधिसूचित उपज पर मंडी शुल्क की दरें वही रहेंगी। यह व्यवस्था 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगी।

Related Articles

Back to top button