ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

पटाखा फैक्ट्री में झुलसी महिला की मौत, बेटी ने दो दिन पहले तोड़ दिया था दम

हरियाणा | सिवानी की अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर को आग लगने दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी और मां बुरी तरह से झुलस गई थी। बुधवार को मां ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पटाखा फैक्ट्री के मालिक देवेंद्र बंसल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने महिला का शव पोस्र्टमाटम के लिए भिवानी भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को सिवानी की अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से एक दो वर्षीय बच्ची व उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

बच्ची की मौके पर मौत हो गई थी। इस मामले में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपित देवेंद्र बंसल को हमने दो दिन के रिमांड पर लिया है। पटाखों की इस फैक्ट्री पर करीबन एक महीने पहले सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग ने छापामारी की थी और फैक्ट्री मालिक देवेन्द्र कुमार पर मुकदमा दर्ज किया था लेकिन बावजूद इसके ये पटाखों की फैक्टरी फिर से शुरू हो गई। उस समय भी काफी मात्रा में पटाखे, बारूद व सामान बरामद किया गया था।

Related Articles

Back to top button