ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

‘जोधपुर में दिनदहाड़े चलती है तलवारें, UP में बुलडोजर कर देता है काम तमाम’ राजस्थान में बरसे CM योगी

जोधपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मच रहा चुनावी शोर कल यानी गुरुवार शाम को 6 बजे थम जाएगा। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा। इस पहले सभी पार्टियां चुनाव में जीत निश्चित करने के लिए एड़ी चोटी लगा रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के सभी दिग्गज नेता राजस्थान में आकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोधपुर के सूरसागर और सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने राजस्थान की मौजूदा गहलोत सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला।

सीएम योगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता अब कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति से मुक्त हो जाए और भाजपा को मौका दे। भाजपा की सरकार में राजस्थान का विकास होगा और यहां की जनता को खुशहाली मिलेगी। सीएम योगी ने धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस ने समस्या दी मोदी जी के सरकार ने उसका समाधान कर दिया, कांग्रेस ने अलगाववाद दिया। पीएम मोदी ने कनेक्टिविटी के माध्यम से उसका समाधान किया। कांग्रेस ने देश में गरीबी और अव्यवस्था दी, मोदी जी ने उसको दूर करके ‘सबका साथ-सबका विश्वास’ के माध्यम से सबका विकास किया। CM योगी ने कहा, ये नया भारत है और इसको सभी लोग महसूस कर रहे हैं।

योगी ने कहा कि ‘मोदी सरकार ने गरीबों के लिए 12 करोड़ शौचालय बनवाए, 4 करोड़ लोगों के लिए आवास बनाए गए। उन्होंने कहा, जो काम कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर पाई वो काम भाजपा की सरकार ने बहुत कम दिनों में ही करके दिखा दिया। उन्होंने कहा, हमारे जल शक्ति मंत्री ने 7 करोड़ घरों को शुद्ध पानी पहु्ंचाने काम करके दिखाया। योगी ने मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि 100 से अधिक लोक कल्याणकारी योजनाएं भाजपा के विकासवादी सोच का उदाहरण है। योगी ने आगे कहा कि हमें आश्चर्य है कि इसी जोधपुर में नंगी तलवारें लहरा रहीं थी। उन्होंने गहलोत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यहां की सरकार वोट बैंक की राजनीति के चलते तमाशबीन बनी थी,अगर हमारे UP में ऐसा होता तो बुलडोजर दंगाईयों का काम तमाम कर चुका होता।

Related Articles

Back to top button