ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

प्रियंका गांधी की ग्वालियर आम सभा में अटेर सहित भिण्ड से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता -हेमंत कटारे पूर्व विधायक कटारे ने भाजपा को बताया घोटालों की सरकार।

भिण्ड। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ग्वालियर में 21 जुलाई को आम सभा होने जा रही है। अटेर से पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने जगराम नगर स्थित कटारे कोठी पर स्व:सत्यदेव कटारे सभागार में प्रेस वार्ता के जरिए बताया कि अटेर सहित भिंड से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रियंका गांधी की ग्वालियर में विशाल आम सभा के बाद भाजपा की उल्टी गिनती शुरू होगी। भिंड की जनता सड़क पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से आज भी परेशान है, हेमंत कटारे ने भाजपा सरकार पर व्यापम घोटाले एवं पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाले का आरोप भी लगाया। कटारे ने कहा भाजपा सरकार में अपने कार्यकाल में एक भी ऐसी प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित नही जिसमे उन पर हेरा फेरी के आरोप नही लगें हो। इससे स्पष्ट हो गया ये जनता की नही घोटालों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार है। उन्होंने कहा व्यापम घोटाला, पीएमटी घोटाला, डंपर घोटाला, पीडीएस घोटाला,नर्सिंग घोटाला, डीमेट घोटाला, सहित घोटालों की एक लम्बी फेरिस्त हैं। कटारे ने कहा भिण्ड जिले में और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। जिले की बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है। डीपी बदलने के नाम पर लोगो से अवैद वसूली की जा रही है। मंहगाई और बेरोजगारी ने पूरे प्रदेश को बदहाल स्थिति में लाकर रख दिया है। श्री कटारे ने कहा प्रदेश में जनता का तो विकास नहीं हुआ लेकिन भाजपा नेताओ और भ्रष्ट अधिकारियों का विकास हुआ है कांग्रेस सरकार बनते ही इनकी जांच सुनिश्चित की जाएगी। और उन पर कार्यवाही की जावेगी। एक प्रश्न के जवाब पर कटारे ने कहा ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा का सफाया होगा और भिंड की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा को आगामी चुनावों में खाता खोलने के लिए भी संघर्स करना पड़ेगा। और प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। प्रेस वार्ता में अटेर पूर्व विधायक हेमंत कटारे के साथ कांग्रेस प्रवक्ता डा.अनिल भारद्वाज ,अटेर ब्लाक अध्यक्ष अरविंद बघेल,चतुर सिंह नरवरिया,महेश जाटव,दीपू दुबे सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button