ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
दिल्ली NCR

दिवाली के मौके पर करें लो कैलोरी मिठाइयों का सेवन

त्योहारों में तरह तरह के पकवान खाने को मिलते हैं। कोई भी पर्व हो, मिठाइयां और पकवान के बिना अधूरा है। दीपावली के मौके पर भी बहुत सारी मिठाइयां और पकवान घर में बनते हैं। हालांकि परिवार में कोई डायबिटीज का मरीज है, तो मिठाइयों का सेवन उनके लिए गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। डायबिटीज के मरीज को त्योहार के समय अपना मन मारना पड़ता है। त्योहार के समय सेहत पर उन्हें अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, डायबिटीज रोगियों को उन चीजों का सेवन करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। लो कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों या मिठाइयों का सेवन दिवाली में डायबिटीज मरीजों के साथ ही सभी के लिए फायदेमंद है।
अंजीर या खजूर की बर्फीअंजीर और खजूर से बनी मिठाइयां डायबिटीज रोगियों समेत सभी के लिए फायदेमंद हैं। अंजीर और खजूर दोनों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 50 से कम होता है। इनसे बनी बर्फी सेहत के लिहाज से असरदार है।
बेसन के लड्डूबेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 10 होता है इसलिए दिवाली में बेसन के लड्डू का सेवन सभी लोगों के लिए बेहतर विकल्प है। डायबिटीज के मरीज नियत मात्रा में ही बेसन के लड्डू का सेवन करें।
मूंग दाल का हलवामूंग की दाल सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। मूंग की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 38 होता है। ध्यान रखें कि मूंग दाल हलवे में चीनी की मात्रा कम हो।
नारियल के लड्डूनारियल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 42 होता है। डायबिटीज के मरीजों समेत सभी के लिए नारियल फायदेमंद है। कम चीनी की मात्रा को मिलाते हुए नारियल के लड्डू या बर्फी बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button