ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

शिवपुरी रिहायशी कॉलोनी में अवैध रूप से संचालित हो रही पेठा फैक्ट्री। -फैक्ट्री से निकलने वाले धुंए से कॉलोनी वासियों के जीना हुआ मुहाल।

रिहायशी कॉलोनी शिवपुरी। शहर में रिहायशी कॉलोनी में अवैध रूप से पेठा फैक्ट्री संचालित हो रही है। जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इस फैक्ट्री के संचालन के संबंध में संचालक के पास कोई भी अनुमति नहीं है। नाई की बगिया क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही पेठा और चने की फैक्ट्री बदस्तूर संचालित होती रही। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि जिम्मेदारों को इस फैक्ट्री के संचालन के संबंध में जानकारी थी, परंतु इसके बाबजूद उन्होंने न तो इस फैक्ट्री के संचालन को रोकने के लिए कोई प्रयास किया और न ही इसे बंद कराया। कॉलोनी वालों ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि पूर्व में वह इस फैक्ट्री के अवैध संचालन को लेकर प्रशासन को शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं, इसके बावजूद कोई भी अधिकारी किसी भी तरह की कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं के कारण कॉलोनीवासी परेशान हैं। कॉलोनी वालों ने जब इस संबंध में जानकारी दी तो मंगलवार की दोपहर फैक्ट्री पर जाकर हालातों को समझने का प्रयास किया। फैक्ट्री का संचालन बदस्तूर हो रहा था, वहां सिर्फ मजदूर काम कर रहे थे और कोई मौजूद नहीं था। जब मजदूरों से फैक्ट्री के संचालन के संबंध में अनुमति होने के संबंध में पूछा तो उनका कहना था कि उन्हें कुछ पता नहीं है। वह तो काम करने आ ही नहीं रहे थे, परंतु फैक्ट्री संचालक विष्णु उन्हें जबरन अपने साथ ले आए कि माल खराब हो जाएगा। मजदूरों के अनुसार अगर फैक्ट्री पर कोई आता है तो वह सब देख लेगा। मजदूरों ने बातों बातों में बताया कि फैक्ट्री संचालक की सेटिंग है, जिसके कारण काम चल रहा है। *फैक्ट्री पर न कोई नाम, न कोई रजिस्ट्रेशन* बात अगर नियमों की करें तो किसी भी संस्था पर उसका नाम रजिस्ट्रेशन नंबर और उसके संचालन के संबंध में अनुमति होना अनिवार्य है। जब वहां प्रोसेसिंग खाद्य पदार्थ से संबंधित होती हो तब तो यह और भी ज्यादा अनिवार्य हो जाता है, परंतु उक्त फैक्ट्री पर किसी भी प्रकार को कोई साइन बोर्ड नहीं था और न ही कोई रजिस्ट्रेशन नंबर आदि उस पर अंकित था। फैक्ट्री के बाहर एक शटर पर टेंट हाउस का नाम डला हुआ था, ताकि ऐसा प्रतीत हो कि यह किसी टेंट हाउस का गोदाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button