ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

सना खान के घर गूंजी किलकारियां एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म शेयर किया वीडियो

पिछले काफी दिनों से बेहतरीन एक्ट्रेस सना खान अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। अब एक्ट्रेस के घर में किलकारियां गूंज उठी है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी सना ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा ‘अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया है।’ जैसे ही ये गुड न्यूज सना ने शेयर की, वैसे ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने उन्हें भर-भर कर बधाइयां दी। हर कोई सना और उनके बच्चे की अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगता नजर आ रहा है। बता दें कि सना ने कुछ दिन पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी रिवील की थी।

पोस्ट शेयर कर अनाउंस की खुशखबरी

अपनी प्रेग्नेंसी में वे रमजान के दौरान बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में भी नजर आई थीं। बता दें कि सना ने अचानक निकाह कर अपने फैंस को सरप्राइज दिया था। साल 2020 में लॉकडाउन के बाद उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर खुलासा किया कि उन्होंने अनस सैयद के साथ निकाह कर लिया है। इस बात को लेकर अनस को काफी ट्रोल भी किया गया था। इतना ही नहीं सना ने अपनी शादी के साथ-साथ फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला भी किया था। सना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक फेमस चेहरा थीं। वे टीवी से लेकर ओटीटी तक नजर आ चुकी हैं।

साल 2020 में छोड़ दी थी इंडस्ट्री

सना ने फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में कैमियो रोल किया था। वहीं वे कई टीवी शोज और फेमस सीरीज स्पेशल ओप्स में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2020 में ही उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया था। काफी समय बाद सना ने अपने इस फैसले पर बात करते हुए कहा था कि उन्हें काफी डरावने सपने आने लगे थे। रमजान के महीने में उन्हें कब्र दिखती थी। इसे उन्होंने अल्लाह का इशारा समझा और इंडस्ट्री छोड़ दी।

Related Articles

Back to top button