ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

व्यवस्थाओं के बारे में ली जानकारी, चिकित्साधिकारियों से कहा- कोई दिक्कत हो तो मुझे बताएं

मिर्जापुर: मिर्जापुर जिले की सांसद वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज दोपहर मण्डलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों व तिमारदारों से वार्ता कर अस्पताल से मिल रही सुविधाओं व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उपस्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरबी. कमल एवं CMS डॉ. अरविन्द सिंह को कहा कि भर्ती मरीजों को समय से चिकित्सकों के द्वारा समुचित इलाज, देखभाल व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।फागिंग कराने के दिए निर्देशकेन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जिस क्षेत्र से डेंगू के अधिक मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। उन क्षेत्रों को विशेष रूप से चिहिन्त करके एन्टी लार्वा का छिड़काव कराया जाय। स्थानीय लोगों को डेंगू रोग के बचाव व रोकथाम के दृष्टिगत जागरूक भी किया जाय। जनपद के प्रत्येक क्षेत्रों में फागिंग कराई जाय। लोगों को कूलर, फूलदान, पशु, पंच्छी के पानी के बर्तन आदि को नियमित रूप से साफ करने तथा मच्छर के काटने के बचने के उपाय के बारे में जागरूक किया जाए।मिर्जापुर जिले की सांसद वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज दोपहर मण्डलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया।ये लोग रहे उपस्थितिनिरीक्षण के दौरान अपना दल एस के जिलाध्यक्ष इं0 राम लौटन बिन्द, उदय पटेल, अशोक पटेल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीके चौधरी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश प्रसाद व अन्य चिकित्सक उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button