ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने निजी वेबसाइट का किया शुभारंभ

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खबरों की दुनिया में पारदर्शिता और प्रामाणिकता ही विश्वसनीयता का आधार है। चैनल हो या वेबसाइट, समाचार के सभी पहलु को जनता के सामने प्रस्तुत करना निष्पक्षता के लिए आवश्यक है। समाचारों की प्रस्तु में हो रहे नवाचार स्वागत योग्य हैं। लोकतंत्र में मीडिया जन-सामान्य को सरकार के कार्यों का आकलन करने के अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री  चौहान होटल जहाँनुमा पैलेस में निजी वेबसाइट्स के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में खजुराहो सांसद  वी.डी. शर्मा तथा वरिष्ठ मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर है। देश की जीएसडीपी में प्रदेश का योगदान बढ़ा है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। अधो-संरचना विकास पर राज्य में 48 हजार करोड़ रूपये का व्यय किया जा रहा है। बिजली उत्पादन, सिंचाई क्षमता के विकास, सड़कों के निर्माण में प्रदेश में निरंतर गतिविधियाँ जारी हैं। प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री  चौहान ने कार्यक्रम में हाल ही में घोषित लाड़ली बहना योजना, पेसा नियम, विकास यात्रा आदि विषयों पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button