ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
पंजाब

आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस AIG को एक करोड़ की पेशकश, 50 लाख लेकर चंडीगढ़ पहुंचा

चंडीगढ़: पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ने शनिवार को चंडीगढ़ पूछताछ के लिए बुलाया था।पंजाब विजिलेंस के AIG को रिश्वत देने के आरोप में कैप्टन सरकार के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस अधिकारी को एक करोड़ रुपए की पेशकश की थी, 50 लाख रुपए एडवांस लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।कल दर्ज हुई FIRविजिलेंस ब्यूरो (VB) पंजाब ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को ब्यूरो के एक सहायक महा निरीक्षक (AIG) को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने बताया कि इस संबंध में पूर्व मंत्री के खिलाफ मनमोहन कुमार के बयान पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 के तहत FIR 15 अक्टूबर को दर्ज की गई है।14 को मिलकर तय किया सौदामुख्य निदेशक ने बताया कि AIG मनमोहन कुमार ने शिकायत की है कि अरोड़ा ने उनसे 14 अक्टूबर को मुलाकात की और उनके खिलाफ दर्ज सतर्कता जांच में पक्ष लेने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपए की पेशकश की। पूर्व मंत्री ने अगले दिन 15 अक्टूबर को 50 लाख रुपए और बाद की तारीख में शेष राशि का भुगतान करने की पेशकश की है। इस मामले में अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 50 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।ढाई घंटे हुई घर की तलाशीगिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की एक टीम रात लगभग 11 बजे उनके होशियारपुर स्थित घर पहुंची। जहां लगभग ढाई घंटे तक घर की तलाशी की गई। परिवार के कुछ सदस्यों ने बताया कि टीम में शामिल अधिकारियों ने उनकी गिरफ्तारी की बात बताई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार नाजायज ही तंग कर रही है।चार हफ्ते पहले हुए थे BJP में शामिलपंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ सुंदर शाम अरोड़ा BJP में शामिल हुए थे। इस दौरान कैप्टन ने अपनी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ (PLC) पार्टी का विलय भी BJP में कर दिया था। कैप्टन के साथ शामिल होने वालों में उनके बेटे युवराज रणइंदर सिंह, बेटी बीबा जयइंदर कौर, पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्‌टी, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा सहित मालवा के कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button