ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
ग्वालियर

शिवपुरी हूटर लगाकर बिना नम्बर शहर में बेख़ौफ़ दौड़ रही सीएमओ की सफारी।

शिवपुरी जिले में पुलिस विभाग द्वारा हेलमेट को लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों की नाक में नकेल भी डाली जा रही है इसके अतिरिक्त यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जिले भर में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों को चेक भी किया जा रहा है। जिसमें वाहनों के रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस सहित बीमा की भी प्रमुखता से जांच की जा रही है। परंतु शिवपुरी शहर में एक सफेद रंग की सफारी सोशल मीडिया पर बेहद ही चर्चित हो चुकी है। यह सफेद रंग की सफारी नगर पालिका शिवपुरी की बताई गई है बताया जाता है कि इस सफेद सफारी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सवार होकर चलते हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट ने उठाई कार्यवाही की मांग - नगर पालिका शिवपुरी के सफेद रंग के सफारी पर कार्यवाही की मांग को लेकर एक ज्ञापन आरटीआई एक्टिविस्ट राजवर्धन सिंह गौर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, क्षेत्रीय सांसद, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं यातायात थाना शिवपुरी को सौंपा है ज्ञापन के माध्यम से राजवर्धन सिंह ने नगर पालिका शिवपुरी की सफेद रंग की सफारी पर कार्यवाही की मांग की है राजवर्धन सिंह का कहना है कि शहर भर में वाहन चालकों पर नियमों का पालन न करने पर कार्यवाही की जा रही है परंतु शहर में एक बिना नंबर की सफेद सफारी गाड़ी हूटर लगा कर घूमती है जिसके आगे मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवपुरी के नाम की प्लेट भी लगी हुई है। आरटीआई एक्टिविस्ट राजवर्धन सिंह की मांग है कि उक्त गाड़ी पर या तो कार्यवाही की जाए या इस गाड़ी से जुड़े हुए संबंधित सभी कागजात सार्वजनिक मंच पर से साझा किए जाएं। जिससे जागरूक जनता का भरोसा कायम रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button