ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

स्वास्थ्य विभाग ने 102 साल की दलीपो का कटवाया केक, 91 साल के बेलूराम को फिटनेस अवार्ड

जींद: जींद की जाट धर्मशाला में कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ रमेश पांचाल।हरियाणा के जींद की जाट धर्मशाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग देखभाल दिवस मनाया गया। इसमें सबसे वृद्ध 102 साल की दलीपो देवी मलिक ने 5 पोंड का केक काटा तो 91 साल के बेलू राम ढिल्लों को बुजुर्ग फिटनेस अवार्ड दिया गया। बेलू राम ढिल्लों भले ही अनपढ़ हों मगर उम्र के अंतिम पड़ाव में भी वह आज के जवानों को तंदुरूस्ती यानि फिटनेस का पाठ पढ़ा रहे हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिला प्रधान राजू मोर ने की। कार्यक्रम में आए बुजुर्गों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक हैल्थ पुस्तिका भी दी गई।डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जिस घर में बड़े बूढों का सम्मान होता है वहां पर बच्चों में भी समाज हित के संस्कार पनपते हैं। हमें बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि उनके पास जिंदगी का पूरा अनुभव होता है।कार्यक्रम में केट काटती 102 साल की दलीपो देवी।उनके मार्गदर्शन में रहना चाहिए ताकि हम समाज का ज्यादा से ज्यादा भला कर सके और सेवा भाव से अपना कर्तव्य निभा सकें। जिस घर में बड़े बूढों का सम्मान होता है वहां पर बच्चों में भी समाज हित के संस्कार पनपते हैं। भाजपा जिला प्रधान राजू मोर ने कहा कि बच्चे को जन्म देने से लेकर उसे पढ़ाने ओर कामयाब इंसान बनाने में माता पिता दादा-दादी की अहम भूमिका होती है। आज जिस तरह वृद्धाश्रम खुल रहे हैं वह चिंता के विषय है।

Related Articles

Back to top button