मुख्य समाचार
मुरैना नेशनल हाईवे पर भिड़े दो ट्रक, डायल 112 ने चालक को सुरक्षित निकाला
मुरैना। सरायछौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि आगे वाले ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक उसमें बुरी तरह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल सक्रिय हुई। मौके पर पहुँचे प्रधान आरक्षक रामकुमार मीणा और पायलट पवन सिकरवार ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए फंसे हुए चालक को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। समय पर मिली इस मदद से चालक की जान बच गई। पुलिस टीम ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ फिलहाल उसका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।


