मुख्य समाचार
थाना दिमनी: रफ्तार का कहर, दो हादसों में एक की मौत, दूसरा घायल
दूसरा घायल दिमनी क्षेत्र में तेज रफ्तार ने दो परिवारों को जख्म दिए हैं। पहले मामले में ग्राम खुर्द मोड़ के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने रवि रजक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, एक अन्य दुर्घटना में आरोपी बाइक चालक (MP 06 MN 1281) ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गोलू (24) को टक्कर मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएस की धाराओं के तहत कायमी की है।


