ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

 इंदौर में लोहा कारोबारी को चाकू मारकर बदमाशों ने लूटे 10 लाख रुपये

इंदौर में लोहा कारोबारी को चाकू मारकर बदमाशों ने 10 लाख रुपये लूटे। लूट की घटना नसिया रोड पर हुई। व्यापारी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। माणिकबाग क्षेत्र निवासी शाहनवाज अशफाक खान की लोहे के चद्दर की दुकान है। रात को वे दुकान बंद कर छावनी की तरफ जा रहे थे। गुजराती कॉलेज के सामने से जब वे गुजरे तो चार बदमाशों ने अेावरटेक कर उनका रास्ता रोका। व्यापारी से बैग छिनने का प्रयास किया। शाहनवाज ने बैग की पकड़ ढीली नहीं होने दी और बदमाशों का विरोध करना शुरू कर दिया।

इस बीच दो बदमाशों ने चाकू निकाल लिया। व्यापारी के सिर हाथ और गर्दन पर वार करना शुरू कर दिया। लहुलूहान हालत में सड़क पर गिराकर बदमाशों ने व्यापारी से बैग छिन लिया और भाग गए। राहगिरों ने व्यापारी के परिजनों को सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अब पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है, हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अस्पताल जाकर व्यापारी के बयान भी लिए है। व्यापारी के परिजनों का कहना है कि बैग में दस लाख रुपये के अलावा लैपटॉप और बिक्री का हिसाब रखा था। इस घटना को लेकर लोहा कारोबार से जुड़े कारोबारियों में रोष है,क्योंकि व्यस्त बाजार में इस तरह की घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

Related Articles

Back to top button