ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

इंदौर सांसद शंकर लालवानी के पुत्र मीत लालवानी पर 14 लाख रुपये के कर्ज़ के भुगतान न होने का आरोप HDFC बैंक अधिकारी लगा रहे चक्कर

इंदौर जिले की राजनीति में हलचल मचाते हुए HDFC बैंक ने सांसद शंकर लालवानी के पुत्र मीत लालवानी पर 14 लाख रुपये के कर्ज़ के भुगतान न होने का आरोप लगाया है। बैंक के रिकॉर्ड के मुताबिक यह लोन 2022 में जारी हुआ था। शुरुआत में किस्तें समय पर भरते रहने के बाद 2024 से किस्तों का भुगतान बंद हो गया। बैंक ने अपनी वसूली टीम के माध्यम से कई बार फोन और पत्र भेजकर बकाया चुकाने का अनुरोध किया, लेकिन उन्हें या तो जवाब नहीं मिला या संपर्क नहीं हो पाया। बैंक द्वारा वित्तीय स्टेटमेंट की पड़ताल में यह भी सामने आया कि लोन की प्राप्त राशि का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे जैसी गतिविधियों — पोकर, एक्को और ब्लूबर्ड जैसे प्लेटफॉर्म्स — में स्थानांतरित दिखा और कुछ ट्रांंजैक्शन गेमिंग खातों में भी हुए हैं। वसूली असफल रहने पर बैंक ने स्थिति कानून के दायरे में ले जाने का निर्णय लिया और एक लॉ-फर्म के माध्यम से नोटिस भेजा गया। नोटिस के बाद भी बैंक को न तो बकाया मिलता दिखा और न ही नोटिस का औपचारिक जवाब प्राप्त हुआ। बैंक कर्मचारी घर पर भी गए, पर वहां सुरक्षा गार्ड ने दरवाजा खोलने पर घर के व्यक्ति को नहीं मिलने की बात बताई — जिसके कारण संपर्क स्थापित नहीं हो सका। हालाँकि, मीत लालवानी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्होंने HDFC बैंक से कोई भी लोन नहीं लिया। उनका कहना है कि आरोप निराधार हैं और उन्हें गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button