ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

बुल्डोजर बाबा की लोकप्रियता विदेशों में देश के लोग 2024 के लोकसभा चुनाव में बाबा को प्रधानमंत्री देखने को आतुर ।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करने जा रहे हैं। इसके साथ ही उनकी लोकप्रियता में भी गजब का इजाफा देखने को मिला है। भारत के विभिन्न राज्य के लोगों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंडिया के फेवरेट सीएम बनकर उभरे हैं। यही नहीं विदेशों में बसे भारतीयों में भी सीएम योगी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार सीएम योगी के समर्थन में हैशटैग ट्रेंड करता रहता है। फेवरेट सीएम ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे फेवरेट मुख्यमंत्री बताया गया है। इस ट्रेंड में यूपी ही नहीं तमिलनाडु पंजाब, झारखंड, मध्यप्रदेश , बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और उत्तराखंड के लोगों ने योगी आदित्यनाथ को सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री बताया है। यही नहीं जर्मनी और स्पेन से भी लोगों ने योगी को बेस्ट सीएम बताया है। सोशल मीडिया पर करोड़ों यूजर्स के बीच सीएम योगी और बदलते उत्तर प्रदेश को लेकर चर्चाएं आम हैं। गौरतलब है कि यूपी से माफिया और गुंडाराज के खात्मे के अलावा जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा, शिक्षा, अपराधए इन्फ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस वे, 35 लाख करोड़ का निवेश और रोजगार के मोर्चे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए सीएम योगी को लेकर क्रेज बढ़ते हुए साफ देखा जा सकता है। इसके अलावा जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने दशकों से बने परसेप्शन को तोड़ते हुए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में ऊंचाइयों को हासिल किया है, उसे भी लोगों की सराहना मिल रही है। साथ ही विरासत का सम्मान और अयोध्या, काशी, मथुरा सहित चित्रकूट, नैमिष और प्रयागराज में जिस तरह मूलभूत सुविधाओं का विकास करते हुए धार्मिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया है, उसे लेकर भी लोगों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सकारात्मक भाव बढ़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button