मुख्य समाचार
विदिशा की नायब तहसीलदार कविता कड़ेला की बिल्डिंग से गिरने से मौत
विदिशा की नायब तहसीलदार कविता कड़ेला, टॉकीज के सामने स्थित अपने सरकारी निवास की तीसरी मंजिल की छत से गिर गईं। उन्हें गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला जिला चिकित्सालय पहुँच गया । कविता कंडेला लंबे समय तक मन्दसौर, नीमच में भी पदस्थ रही थी।



