ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

क्रांति गौड़ के पिता की पुलिस में बहाली होगीः मुख्यमंत्री बोले- छतरपुर में बनेगा विश्वस्तरीय स्टेडियम; विश्व चैंपियन का सीएम हाउस में सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति सिंह गौड़ का सम्मान किया। सीएम हाउस में हुए समारोह में सीएम ने क्रांति को मोमेंटो दिया, शॉल ओढ़ाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सस्पेंड चल रहे क्रांति के पिता मुन्ना सिंह की पुलिस विभाग में बहाली होगी। छतरपुर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तरीय स्टेडियम बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में क्रांति के सम्मान में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। सीएम हाउस में खेल मंत्री विश्वास सारंग ने क्रांति के पिता मुन्ना सिंह, मां नीलम और कोच राजीव बिल्थरे को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में खिलाड़ियों ने क्रांति से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर सवाल पूछे। क्रांति कुछ देर में भोपाल से अपने गृह जिले छतरपुर जाएंगी। यहां अभिनंदन के बाद वे गुलगंज पहुंचेंगी, जहां चौपरिया सरकार मंदिर में दर्शन करेंगी। शाम करीब साढ़े 4 बजे क्रांति सिंह गौड़ अपने गृह ग्राम घुवारा पहुंचेंगी। यहां तुलादान के बाद स्वागत जुलूस निकाला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button