ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

बानमौर में अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला गंभीर घायल

बानमौर थाना क्षेत्र के क्लब चौराहे पर गुरुवार को नेशनल हाईवे-44 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति और दो बच्चे बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार दंपति अपने दो छोटे बच्चों के साथ बानमौर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गीता बघेल गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही बानमौर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए नूराबाद अस्पताल भिजवाया। बानमौर थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचित किया, जिस पर सिविल लाइन पुलिस की मदद से ट्रक और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button