ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

महुआ थाना क्षेत्र में बुजुर्ग के साथ अभद्रता और मारपीट मामला दर्ज

(मुरैना)। महुआ थाना क्षेत्र के ग्राम विन्डवा में मारपीट का एक और मामला सामने आया है, जहाँ दबंगों ने एक 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के संबंध में 80 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र उर्फ राजू पुत्र जब्बर सिंह तोमर ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के बाहर थे, तभी गांव के अवदेश उर्फ लला, सोनू और मोनू तोमर वहां पहुंचे। आरोपियों ने बिना किसी ठोस कारण के बुजुर्ग को गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब बुजुर्ग ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए उन्हें समझाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में बुजुर्ग को काफी चोटें आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों के साथ तीन अन्य अज्ञात लोग भी शामिल थे। महुआ पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296ए, 351(2) और 3(5) BNS के तहत अपराध कायम किया है। एक ही दिन में एक ही गांव में मारपीट की दो बड़ी घटनाओं के बाद से विन्डवा में तनाव का माहौल व्याप्त है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले की जांच प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button