ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

वाराणसी में पहली क्रूज निर्माण इकाई का हुआ शुभारंभ

वाराणसी | जल परिवहन को गति दे रहे बनारस में प्रदेश की पहली क्रूज निर्माण इकाई का शुभारंभ हो गया। इस इकाई में मेड इन काशी का पहला क्रूज आदित्य गंगा बनेगा। यह क्रूज आगामी अगस्त से ही गंगा की लहरों के बीच चलेगा। दूसरी तरफ, डबल डेकर आदित्य गंगा का निर्माण पूरा होने के बाद केरल की कंपनी तीन नए क्रूज का निर्माण शुरू करेगी। इसका मसौदा तैयार हो चुका है। फ्रेंच तकनीक से बनने वाले इस क्रूज में सैलानियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

जल परिवहन का केंद्र बनकर उभरे रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल में अब क्रूज निर्माण इकाई की भी स्स्थापित कर दी गई है। यहां डबल डेकर क्रूज आदित्य गंगा का निर्माण शुरू कर दिया गया है। क्रूज निर्माण के लिए रामनगर मल्टी माॅडल टर्मिनल के दूसरी ओर मदरवा गंगा तट पर वर्कशॉप स्थापित किया गया है। इससे जुड़े अधिकारियों के मुताबिक डबल डेकर क्रूज आधुनिक उपकरणों से लैस होगा। यह सौर उर्जा से चलेगा। दो तल वाले क्रूज का पहला तल वातानुकूलित होगा। इसमें 63 सीटें होंगी। दरअसल, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को सरकार वाराणसी में क्रूज निर्माण इकाई के जरिये साकार करने में जुटी है। सब कुछ ठीक रहा तो वाराणसी भी जल परिवहन की दिशा में दुनिया के सामने नई मिसाल पेश करेगा।

Related Articles

Back to top button