ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
दिल्ली NCR

देश से मानसून की विदाई हुई शुरू, पढ़‍िए आपके प्रदेश से कब लौटेगा

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून से देश के कई राज्यों में भारी बारिश हुई। सोमवार 25 सितंबर तक यह दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कई जिलों से लौट चुका है। सामान्य तौर पर यहां से मानसून की विदाई 17 सितंबर को ही हो जाती है।

13वां साल जब देरी से विदा हो रहा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार यह 13वां साल है जब मानसून की विदाई देरी से हो रही है। देरी से इसका विदाई का यह मतलब निकाला जाता है कि कुछ क्षेत्रों में लंबे समय तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर खेतों में लगी फसल और किसानों पर होता हे। रबी फसल का उत्पादन मानसूनी बारिश पर ही निर्भर होता है।

इस समय तक पूरे देश से लौट जाता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 15 अक्टूबर तक पूरे देश से लौट जाता है। 17 सितंबर से यह पीछे हटना शुरू कर देता है, लेकिन इस बार मानसून के लौटने में देरी हो गई और यह 25 सितंबर से पीछे हटना शुरू हुआ है। देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत 1 जून से केरल में बारिश के साथ होती है और करीब 8 जुलाई तक यह पूरे देश में छा जाता है।

इस तरह लौट रहा मानसून, 15 अक्टूबर के बाद तक पूरी तरह से हो जाएगी वापसी

अब तक देश में हुई इतनी बारिश

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रिकार्ड के अनुसार इस वर्ष देश में 780.3 मिमी बारिश हुई, वहीं देश में सामान्य बारिश 832.4 मिमी के करीब होती है। मानसूनी बारिश के सीजन में देश में करीब 870 मिमी वर्षा हो जाता है। जून से सितंबर के दौरान 94% से लेकर 106% की बारिश को सामान्य बताया जाता है।

Related Articles

Back to top button